on record — Trust What You See

A platform where every photo and video can be believed at a glance — without argument, without proving it twice.

Latest verified posts

@anjanimishra from AMBEDKAR TIRAHA, UP

बारिश के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, गुणवत्ता पर सवाल अमेठी। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण पर स्थानीय व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं। तेज बारिश और जलभराव के बीच निर्माण कराए जाने के साथ घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। व्यापारियों ने एस्टिमेट, एमबी, सरिया और निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच की मांग की है। नगर पंचायत अभियंता अमित पाठक ने बताया कि ठेकेदार को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।

बारिश के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, गुणवत्ता पर Captured 26 Sept 2026, 10:35 am
AMBEDKAR TIRAHA, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

बारिश-आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल-कॉलेज बंद अमेठी में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश और तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। पुलिस टीमें गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है

बारिश-आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल-कॉलेज बंद
Captured 26 Sept 2026, 8:32 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

बारिश-तेज हवा से गिरे पेड़, बिजली गुल अमेठी। पिछले तीन दिनों से हो रही रिमझिम बारिश और तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बड़े पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। इससे अमेठी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार सुबह से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से समरसेबल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ों को हटाने और बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हैं।

बारिश-तेज हवा से गिरे पेड़, बिजली गुल

अमेठी। पिछल Captured 26 Sept 2026, 7:57 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

अमेठी में 24 घंटे से बारिश, तेज हवाओं से गिरा तापमान अमेठी। जिले में पिछले 24 घंटे से रिमझिम बारिश जारी है। तेज हवाओं के चलते तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। कई स्थानों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ है। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कई घंटे बारिश की संभावना जताई है।

अमेठी में 24 घंटे से बारिश, तेज हवाओं से गिरा तापम Captured 25 Sept 2026, 10:24 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, बच्ची को धमकी का दावा अमेठी।नरबहनपुर (छिवरहा) निवासी ममता सिंह ने सरकारी जमीन पर कथित कब्जे और सार्वजनिक रास्ता बंद करने की शिकायत डीएम,एसडीएम व एसपी से की।महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दी गई।उसने परिवार की सुरक्षा की मांग की।एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि जांच के लिए कानूनगो,लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है और पैमाइश के बाद कार्रवाई होगी

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, बच्ची को धमकी का दाव Captured 25 Sept 2026, 9:05 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Narsingh Bhanpur, UP

मुंशीगंज ग्राम न्यायालय में पुराने मुकदमों का हो रहा त्वरित निस्तारण अमेठी। मुंशीगंज में करीब दो वर्षों से संचालित ग्राम न्यायालय में जिले के कुछ थानों से जुड़े मुकदमों की सुनवाई हो रही है।यहां अब तक हजारों मुकदमों का निस्तारण किया जा चुका है।पहले इन मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को हर महीने सुल्तानपुर जिला न्यायालय जाना पड़ता था,जहां अगली तारीख मिल जाती थी।ग्राम न्यायालय शुरू होने से पुराने मामलों की सुनवाई स्थानीय स्तर पर हो रही है।न्यायाधीश मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार निस्तारण कर रहे हैं।

मुंशीगंज ग्राम न्यायालय में पुराने मुकदमों का हो र Captured 24 Sept 2026, 5:20 am
Narsingh Bhanpur, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Ramnathpur, UP

अमेठी में रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा, गर्मी से राहत अमेठी। जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली।रात से ठंडी हवाओं के साथ फुहारें पड़ने लगीं, जबकि सुबह रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा।बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद सुहाने मौसम का आनंद लिया।वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है।इस समय धान की फसल में बालियां निकलने का दौर चल रहा है।बारिश का पानी फसल के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

अमेठी में रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा, गर्मी से राहत Captured 24 Sept 2026, 5:01 am
Ramnathpur, UP

Shield-verified primary source

@skywonders from Gaur City 2, UP

Watch verified video Captured 21 Sept 2026, 1:41 pm
Gaur City 2, UP

Shield-verified primary source

@jassi from Okhla, DL

Patank udana ek art hai

Watch verified video Captured 21 Sept 2026, 12:49 pm
Okhla, DL

Shield-verified primary source

@jassi from Okhla, DL

September ka mahina sham ka waqt or halki thandi hwa..wah wah wah

Watch verified video Captured 21 Sept 2026, 12:26 pm
Okhla, DL

Shield-verified primary source

@jassi from Nehru Nagar, DL

Dilli mein E rikshaw ka antak faila hai

Dilli mein E rikshaw ka antak faila hai Captured 23 Jun 2026, 8:06 am
Nehru Nagar, DL

Shield-verified primary source

@jassi from Okhla, DL

Suryaast

Suryaast Captured 21 Sept 2026, 12:19 pm
Okhla, DL

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Sarvan Pur, UP

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका, खेत में मिला शव अमेठी। खेरौना गांव निवासी मुन्नालाल प्रजापति (35) का शव सोमवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर बाईपास किनारे खेत में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक वह रविवार शाम करीब पांच बजे कटीली झाड़ियां लेने निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई। उनका कहना है कि लाइन जमीन से करीब सात फीट ऊपर है

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत की आश Captured 21 Sept 2026, 4:07 am
Sarvan Pur, UP

Shield-verified primary source

@skywonders from Patparganj, DL

Watch verified video Captured 20 Sept 2026, 4:16 pm
Patparganj, DL

Shield-verified primary source

@skywonders from Anand Vihar, DL

Watch verified video Captured 20 Sept 2026, 4:13 pm
Anand Vihar, DL

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

अचानक बदला मौसम, रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत अमेठी। तीन दिनों से बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे।दिनभर कहीं तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी।इससे लोगों को फिर से गर्मी बढ़ने का एहसास होने लगा था।दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और रिमझिम बारिश शुरू हो गई।करीब एक घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया।बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।

अचानक बदला मौसम, रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राह Captured 19 Sept 2026, 11:42 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@zahid_ali from Pahari, UP

रामपुर: कैमरी रोड पर कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार को मामूली चोटें रामपुर। बुधवार को कैमरी रोड स्थित फौजी पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। हादसे में बाइक को भी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Watch verified video Captured 16 Sept 2026, 10:54 am
Pahari, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Gyan Chandra Pur, UP

अंतीपुर गांव में आयोजित हुआ ब्राह्मण भोज, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण अमेठी के अंतीपुर गांव में अरुण कुमार शुक्ला के यहां ब्राह्मण भोज कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के चित्र सामने आने के बाद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए अरुण कुमार शुक्ला के इस प्रयास की प्रशंसा की।

अंतीपुर गांव में आयोजित हुआ ब्राह्मण भोज, सैकड़ों Captured 17 Sept 2026, 11:42 am
Gyan Chandra Pur, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यों को प्रेरणादायी बताया गया।

अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम Captured 17 Sept 2026, 7:51 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi Awas Vikas Colony, UP

अमेठी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर गड्ढों का जाल, बारिश में बढ़ा हादसे का खतरा अमेठी। अमेठी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर बारिश के बाद सड़क की हालत बदहाल हो गई है। बाईपास से करीब सौ मीटर आगे सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। पानी के कारण गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में सफेद गिट्टी डालकर मरम्मत का प्रयास किया था,

अमेठी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर गड्ढों का जाल, बारिश Captured 16 Sept 2026, 4:21 am
Amethi Awas Vikas Colony, UP

Shield-verified primary source